मंडी:जिला मंडी में सीएम की जनसभा को संबोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने जिस भी मुख्यमंत्री का साथ दिया, उसने उन्हें पछाड़ने का ही प्रयास किया. महेंद्र सिंह ठाकुर ने अपना यह दर्द गुरुवार को बरोटी में आयोजित एक जनसभा के दौरान जाहिर किया.
बता दें कि महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जयराम ठाकुर से पहले जो मुख्यमंत्री रहे उनके साथ उन्हें काम करने का मौका मिला. महेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने पूर्व में रहे मुख्यमंत्रियों को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दिया, लेकिन कुछ एक नेताओं ने उन्हें पछाड़ने की कोशिश की. महेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसा होने पर भी धर्मपुर की जनता ने हमेशा उनका साथ दिया है. महेंद्र सिंह ने जयराम ठाकुर को विश्वास दिलाया कि धर्मपुर की जनता अब उनके साथ कई वर्षों तक चलती रहेगी.