सराज/मंडीः लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस के सराज मंडल की ओर से अपनी कार्यकारिणी टीम की घोषणा कर दी गई है. कांग्रेस की सराज टीम में छह उपाध्यक्ष और सात महासचिव बनाए गए हैं. सराज मंडल कांग्रेस की इस नई टीम में सभी क्षेत्रों के लोगों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है.
सराज कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी नई टीम में गोवर्धन चौहान छतरी, लुदरमणि नलवागी, मनीराम सरोआ, महेश कुमार केलोधार, बुद्धिसिंह जंजैहली व बीरबल बगाचनोगी को उपाध्यक्ष, मदन लाल बालीचौकी, मोहर सिंह देवधार, रामलाल रोड़, चंपा ठाकुर छतरी, लक्ष्मी चंद गड़ागुसेनी, हेतराम खणी, और चरण सिंह शिवाथाना को महासचिव बनाया गया है.
इनके अलावा सोमदत्त डडोह, कृष्णलाल कटवाणु, देवेंद्र शर्मा कांढा, सुरेश कुमार जंजैहली, पिरुराम भाटकीधार व वेदप्रकाश चियूनी को सचिव बनाया गया. वहीं, मेघ सिंह थाची मिनेराम जंजैहली, खेमचंद बागाचनोगी, मेघ सिंह छतरी, हेमराज सरोआ, टेकसिंह जरोल, कृष्णा देवी परवाड़ा, भागमल राणा गाड़ागुसेनी, नरपत राम बालीचौकी व नेत्र सिंह छतरी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है. पूरी कार्यकारिणी में मात्र 2 महिलाओं को स्थान मिला है.