हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

By

Published : Feb 13, 2021, 9:57 AM IST

ETV Bharat / state

पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का आज 11 बजे होगा अंतिम संस्कार, शुक्रवार को ली थी अंतिम सांस

पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव में किया जाएगा. पठानिया ने शुक्रवार सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया था. सुजान सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. पठानिया के बेटे के मुबंई में होने की वजह से अंतिम संस्कार आज किया जाएगा.

Sujan Singh Pathania
सुजान सिंह पठानिया

कांगड़ा/धर्मशाला:पूर्व मंत्री एवं विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर से सात बार विधायक रहे सुजान सिंह पठानिया का आज सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनका निधन शुक्रवार सुबह हुआ था.

देर रात मुबंई से घर पहुंचा पठानिया का बेटा

सुजान सिंह पठानिया का बेटा भवानी पठानिया मुंबई में था जो शुक्रवार रात को ही घर पहुंचा हैं. बेटे के घर पर न होने के कारण ही अंतिम संस्कार आज होना तय हुआ था.

आज सुबह 11 बजे के करीब होगी अंतिम यात्रा

आज सुबह करीब 11 बजे सुजान सिंह पठानिया की अंतिम यात्रा होगी. शुक्रवार शाम को वन मंत्री राकेश पठानिया भी उनके घर पहुंचे थे और उन्होंने परिवार को ढांढस बंधवाया था.

अंतिम यात्रा में शामिल होंगे नेता प्रतिपक्ष अग्निहोत्री

सुजान सिंह पठानिया की अंतिम यात्रा में जिला कांगड़ा के सभी कांग्रेस नेता शामिल होंगे. इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर भी अंतिम यात्रा में शामिल होंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details