हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / state

उत्तर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर रघुनाथ सिंह ने मां ज्वाला के चरणों मे नवाया शीश - BJP vice president of uttar pradesh

उत्तर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर रघुनाथ सिंह ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ज्वाला के चरणों मे शीश नवाया. इससे पहले ठाकुर रघुनाथ सिंह हिमाचल में ही परिवार सहित चामुंडा देवी, नगरकोट, नैना देवी और चिन्तपूर्णी में भी शीश नवा चुके हैं.

state minister of uttar pradesh thakur raghunath singh at jwalamukhi temple
ज्वालामुखी पहुंचे उत्तर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर रघुनाथ सिंह

By

Published : Mar 6, 2020, 6:08 PM IST

ज्वालामुखी: उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री श्रम एवं सेवा योजना ठाकुर रघुनाथ सिंह ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ज्वाला के चरणों मे शीश नवाया. इससे पहले ठाकुर रघुनाथ सिंह हिमाचल में ही परिवार सहित चामुंडा देवी, नगरकोट, नैना देवी और चिन्तपूर्णी में भी शीश नवा चुके हैं.

वीडियो.

प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ज्वाला मन्दिर में पहुंचने पर ठाकुर रघुनाथ सिंह को पुजारियों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करवाकर मां की चुनरी और सिरोपा भी भेंट किया गया. राज्यामंत्री ठाकुर रघुनाथ सिंह ने अपने परिवार, उत्तर प्रदेश और देश की सुख शांति की प्रार्थना की.

ये भी पढ़ें:पढ़ें जयराम सरकार के बजट की बड़ी बातें...

ABOUT THE AUTHOR

...view details