हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / state

चम्बी मैदान से कई बार बदला है सत्ता समीकरण, 'परिर्वतन' के लिए राहुल गांधी भरेंगे हुंकार

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांगड़ा के चम्बी में कांग्रेस परिवतर्न रैली करने जा रही है. रैली में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी बिगुल फूंकेंगे.

By

Published : Mar 6, 2019, 10:50 PM IST

डिजाइन फोटो

धर्मशाला: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांगड़ा के चम्बी में कांग्रेस परिवतर्न रैली करने जा रही है. रैली में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी बिगुल फूंकेंगे. इसी बीच रैली में कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकृत सिंह कोटली, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर शामिल होंगे.

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया ने बताया कि गुरुवार को होने जा रही परिवर्तन रैली को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है और गुरुवार इस रैली के माध्यम से राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे. उन्होंने बताया कि इस रैली में कांग्रेस के हर वर्ग के लोग आएंगे और केंद्र सरकार की जो विफलताएं है उसके बारे में अवगत करवाया जाएगा.

डिजाइन फोटो

प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रैली में 50 हजार लोग आएंगे. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के सम्बोधन से जनता में जोश आएगा और आने वाले लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों की सीट पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि ये रेत के चम्बी के मैदान सत्ता परिवर्तन के लिए जाना जाता है और जब यहां से विपक्ष की रैली होती है तो सत्ता परिवर्तन निश्चित होता है.

डिजाइन फोटो

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रैली की सुरक्षा का जिम्मा 370 जवान संभालेंगे. उन्होंने बताया कि रैली में राहुल गांधी दोपहर तक पहुंचेंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details