हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

'हिमाचल की आर्थिकी की इतनी ही चिंता तो क्यों बनाए 6 सीपीएस, डिप्टी सीएम और दर्जनों सलाहकार'

By

Published : Feb 11, 2023, 5:57 PM IST

Updated : Feb 11, 2023, 6:34 PM IST

प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने हिमाचल की सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आज हिमाचल की तुलना श्रीलंका से कर रही है. लेकिन अगर ये सरकार इसी तरह खर्चे करती रही तो तुलना श्रीलंका से नहीं बल्कि पाकिस्तान से होगी. उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ये बताए कि अगर प्रदेश की आर्थिकी की इतनी ही चिंता थी तो 6 सीपीएस और दर्जनों सलाहकार बनाने की जरूरत क्या थी. (Trilok Kapoor targeted Congress) (Trilok Kapoor press conference in dharamshala)

Trilok Kapoor targeted Congress
Trilok Kapoor targeted Congress

प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

धर्मशाला:हिमाचल प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने शनिवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल प्रदेश की तुलना श्रीलंका से करना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार जनता पर भारी टेक्स लगाने की तैयारी में है. अगर प्रदेश की आर्थिक स्थिति सही नहीं है तो उप मुख्यमंत्री बनाने की क्या जरूरत थी.

पूर्व की जयराम सरकार ने कोरोनाकाल में भी विकास को जारी रखा:उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना के संकटकाल में भी प्रदेश में विकास की गतिविधियों को चलाए रखा और डबल इंजन की सरकार होने पर प्रदेश में तेजी के साथ विकास किया गया. त्रिलोक कपूर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत तो मिला, लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस आपस में बंटती नजर आई. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने नारे लगाए थे कि प्रदेश में सुक्खू नहीं चलेगा, जिससे ऐसा लगा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है.

हिमाचल की श्रीलंका से तुलना करना सही नहीं: उन्होंने कहा कि आर्थिकी का रोना रोने वाली सुक्खू सरकार ये बताए कि अगर प्रदेश की आर्थिक स्थिति सही नहीं है तो उप मुख्यमंत्री, दर्जनों सलाहकार, 6 सीपीएस बनाने की क्या जरुरत थी. क्या यही कांग्रेस सरकार की व्यवस्था है. उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अगर ऐसा लगता है कि प्रदेश की आर्थिक हालत सही नहीं है तो इसकी तुलना श्रीलंका से नहीं पाकिस्तान से करनी चाहिए. त्रिलोक कपूर ने कहा कि ये कांग्रेस की कैसी व्यवस्था है. एक महीने तक विधायकों की शपथ नहीं हुई, मंत्री मंडल का गठन तक नहीं हो सका. कांगड़ा से 10 सीटें आने के बाद एक मंत्री यहां की जनता को मिला.

सुक्खू सरकार ने छिना रोजगार, प्रदेश में मंहगाई बढ़ी: कांगेस सरकार जनता की अदालत में घिरी हुई है. चुनावों से पहले कांग्रेस ने 5 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने जी बात कही थी. लेकिन इसके विपरीत जो रोजगार था वो भी सरकार ने बंद कर दिया. डीजल और दूध के दाम बढ़ा दिए गए हैं. इसके अलावा हिमाचल में सीमेंट विवाद पर सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है. लोगों का रोजगार छिन रहा है और सुक्खू सरकार तमाशा देख रही है.

फिर से भाजपा की सरकार सत्ता में होगी: उन्होंने कहा कि 600 संस्थान जो कांग्रेस ने बंद किए हैं वे सभी नोटिफाइड होंगे और कांग्रेस पलटू सरकार कहलाएगी. प्रदेश की नौकरशाही अब काम करने को तैयार नहीं है, ये सरकार कितने दिन चलेगी वे भी इसी उलझन में हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है. कांग्रेस क्या व्यवस्था कर रही जनता ये देख रही है. उन्होंने कहा आने वाले दिनों में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार सत्ता में होगी.

ये भी पढ़ें:जयराम सरकार में खोले गए पांच कॉलेजों में जीरो एडमिशन, कुल 18 कॉलेज बंद करेगी सुखविंदर सरकार!

Last Updated : Feb 11, 2023, 6:34 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details