हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

By

Published : May 31, 2021, 5:03 PM IST

ETV Bharat / state

भाजयुमो सदर मंडल ने बिलासपुर अस्पताल में वितरित किए फल, MLA सुभाष ठाकुर भी रहे मौजूद

भारतीय जनता युवा मोर्चा सदर मंडल ने सदर के विधायक सुभाष ठाकुर के नेतृत्व में जिला अस्पताल बिलासपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों व अन्य सभी मरीजों और स्टाफ एवं सफाई कर्मचारियों को फल वितरित किए गए. विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि जब से कोरोना काल शुरू हुआ है तब से युवा मोर्चा सदर मंडल ने कोरोना के खिलाफ सेवा भाव व निस्वार्थ भाव से कार्य किया है.

Bilaspur Hospital news, बिलासपुर अस्पताल न्यूज
फोटो.

बिलासपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा सदर मंडल ने सदर के विधायक सुभाष ठाकुर के नेतृत्व में जिला अस्पताल बिलासपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों व अन्य सभी मरीजों और स्टाफ एवं सफाई कर्मचारियों को फल वितरित किए गए.

सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि जब से कोरोना काल शुरू हुआ है तब से युवा मोर्चा सदर मंडल ने कोरोना के खिलाफ सेवा भाव व निस्वार्थ भाव से कार्य किया है. यही नहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा सदर मंडल बिलासपुर ने पूरे हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक राहत कोष मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा जिसके लिए युवा मोर्चा बधाई का पात्र है.

वीडियो रिपोर्ट.

'युवा मोर्चा सदर मंडल ने पूरे सदर विधानसभा क्षेत्र को सैनिटाइज किया'

युवा मोर्चा सदर मंडल में पौधा रोपण के भी सबसे अधिक कार्यक्रम सदर में ही हुए उसके उपरांत कोरोना की दूसरी लहर शुरू हुए जो बहुत ही भयानक रूप ले चुकी थी उस समय जहां सारे लोग अपने अपने घरों में थे उस समय युवा मोर्चा सदर मंडल ने पूरे सदर विधानसभा क्षेत्र को लगातार 14 दिन इस कड़ी गर्मी में सैनिटाइजेशन किया.

जेपी नड्डा ने भी की है प्रशंसा

विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि जो सैनिटाइज कार्य बिलासपुर सदर में हुआ उसकी प्रशंसा स्वयं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी की है. अब मोर्चा ने केंद्र में मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर 7 सेवा के कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है.

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री आशीष ढिल्लों, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनोद ठाकुर, भाजपा सदर मंडल आईटी संयोजक संजीव, भाजपा आईटी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि, पंकज, अंशू ,चौधरी व अन्य उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें-कोरोना संकट में जनसेवा कर रही भाजपा: पूर्व विधायक महेश्वर सिंह

ABOUT THE AUTHOR

...view details