शिमला: हिमाचल में आज से एक बार फिर मौसम फिर करवट बदलने वाला है. मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर प्रदेश के 5 जिलों में दो दिन के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया. प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय होने से मौसम बदलने वाला है. इस दौरान चोटियों पर भारी बर्फबारी की संभावना है.
Weather Forecast: हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, जानें आज का तापमान - वैदर न्यूज हिमाचल
हिमाचल प्रदेश प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय होने से मौसम बदलने वाला है. इस दौरान चोटियों पर भारी बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं. अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन ने भी लोगों के सुरक्षित रहने की अपील की है.

WEATHER UPDATE OF HIMACHAL PRADESH
मौसम विभाग ने 17 और 18 अक्टूबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है. साथ ही कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला व सिरमौर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. प्रदेश में 19 और 20 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है.
वीडियो.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 23°C | 14°C |
सोलन | 27°C | 11°C |
हमीरपुर | 30°C | 17°C |
मंडी | 30°C | 13°C |
बिलासपुर | 32°C | 18°C |
ऊना | 32°C | 20°C |
कांगड़ा | 25°C | 16°C |
सिरमौर | 29°C | 18°C |
कुल्लू | 29°C | 11°C |
चंबा | 29°C | 15°C |
किन्नौर | 20°C | 7°C |
लाहौल-स्पीति | 17°C | 4°C |
ये भी पढ़ें-Rashifal Today, October 17: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन