शिमला: देशभर में भीषण गर्मी का सितम (north india weather update) जारी है. अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली में कुछ स्थानों पर भीषण लू की स्थिति के साथ कई स्थानों पर हीट वेव की स्थिति होने की संभावना है. मध्य प्रदेश, कच्छ, पंजाब, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है.
Weather Update of Himachal: देश के कई हिस्सों में गर्मी का सितम जारी, जानें हिमाचल का हाल - देश के कई हिस्सों में बढ़ा गर्मी
अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, नागालैंड, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में फिलहाल गर्मी से राहत (Heat wave alert in Himachal ) नहीं मिलने वाली है. प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ स्थानों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी की है. अधिकतम और न्यूनतम (weather update of himachal) तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं, आज देश के कई हिस्सों में बारिश (alert for rain) के भी आसार हैं. अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, नागालैंड, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में फिलहाल गर्मी से राहत (Heat wave alert in Himachal ) नहीं मिलने वाली है. प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ स्थानों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी की है. अधिकतम और न्यूनतम (weather update of himachal) तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 25°C | 15°C |
सोलन | 32°C | 12°C |
हमीरपुर | 36°C | 12°C |
मंडी | 36°C | 12°C |
बिलासपुर | 37°C | 15°C |
ऊना | 40°C | 16°C |
कांगड़ा | 35°C | 16°C |
सिरमौर | 36°C | 24°C |
कुल्लू | 32°C | 09°C |
चंबा | 32°C | 13°C |
किन्नौर | 25°C | 07°C |
लाहौल-स्पीति | 18°C | 04°C |
वहीं, अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.