हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / city

Weather Update of Himachal: भीषण गर्मी का सितम जारी, आज इन राज्यों में बारिश के आसार - देश के कई हिस्सों में बढ़ा गर्मी

अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में फिलहाल गर्मी से राहत (Heat wave alert in Himachal ) नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी हिस्सों में आठ अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है.

Weather Update of Himachal
हिमाचल मौसम अपडेट

By

Published : Apr 7, 2022, 7:18 AM IST

Updated : Apr 7, 2022, 8:25 AM IST

शिमला: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का सितम (north india weather update) जारी है. गर्मी और लू के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है. मौसम विभाग के मुताबिक कुछ राज्यों में अप्रैल महीने में भी भीषण गर्मी पड़ेगी. पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की स्थिति हो सकती है. पश्चिमी मध्य प्रदेश, जम्मू संभाग के अलग-अलग हिस्सों, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में लू की स्थिति संभव है. वहीं, आज कई राज्यों में बारिश के भी (alert for rain) आसार हैं.

अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में फिलहाल गर्मी से राहत (Heat wave alert in Himachal ) नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी हिस्सों में आठ अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है. वहीं, प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ स्थानों में पांच से आठ अप्रैल तक लू चलने का येलो अलर्ट जारी की है. अधिकतम और न्यूनतम (weather update of himachal) तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

हिमाचल मौसम अपडेट
जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
शिमला 26°C 14°C
सोलन 32°C 11°C
हमीरपुर 36°C 11°C
मंडी 34°C 11°C
बिलासपुर 37°C 15°C
ऊना 39°C 15°C
कांगड़ा 35°C 16°C
सिरमौर 35°C 23°C
कुल्लू 32°C 09°C
चंबा 32°C 13°C
किन्नौर 24°C 07°C
लाहौल-स्पीति 18°C 03°C

वहीं, अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Last Updated : Apr 7, 2022, 8:25 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details