शिमला: मानसूनी बारिश की वजह से देश के कई राज्यों में लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है. बारिश का यह सिलसिला आगामी तीन दिनों तक जारी रहने वाले है.
Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में जमकर बरसेंगे मेघ, हिमाचल में येलो अलर्ट जारी - हिमाचल में येलो अलर्ट
देश के कई हिस्सों में हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. वहीं, हिमाचल में आगामी दो दिनों तक बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

आईएमडी के मुताबिक पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार समेत उत्तर प्रदेश उत्तराखंड में बादलों के जमकर बरसने की संभावना है. वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों के 10 अगस्त तक बारिस की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.
वहीं, बात हिमाचल प्रदेश की कि जाए तो यहां मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. आपको बता दें कि बारिश की वजह से हिमाचल को अबतक कई सौ करोड़ का नुकसान हो चुका है. साथ ही, बाढ़ और लैंडस्लाइड की चपेट में आने से दो सौ से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 24°C | 17°C |
सोलन | 30°C | 21°C |
हमीरपुर | 32°C | 24°C |
मंडी | 32°C | 21°C |
बिलासपुर | 32°C | 24°C |
ऊना | 36°C | 26°C |
कांगड़ा | 28°C | 18°C |
सिरमौर | 29°C | 24°C |
कुल्लू | 32°C | 21°C |
चंबा | 30°C | 21°C |
किन्नौर | 23°C | 13°C |
लाहौल-स्पीति | 24°C | 14°C |