शिमला:देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिल गई (Monsoon in india) है. देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून (Monsoon in india) अपनी दस्कत दे चुका है. बीते दिनों भी कई राज्यों में जमकर बारिश हुई. जबकि आज भी कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं. हालांकि इस बार मानसून पिछले साल के मुकाबले देरी से आया है. मौसम विभाग ने आज भी देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है.
Weather Update of Himachal: 7 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर - हिमाचल में मानसून
देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिल गई है. देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून (Monsoon in india) अपनी दस्कत दे चुका है. बीते दिनों भी कई राज्यों में जमकर बारिश हुई, जबकि आज भी कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल की (Himachal Weather Update) बात की जाए तो प्रदेश में 7 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. जिसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है.
![Weather Update of Himachal: 7 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर Himachal Weather Update](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-16018869-thumbnail-3x2-weather.jpg)
वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल की (Himachal Weather Update) बात की जाए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश में 7 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है. जिसको लेकर विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया (heavy rain in himachal) है. वहीं 8 और 9 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना जताई है. हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के चलते आए दिन जगह-जगह नुकसान हो रहा (Weather forecast of himachal Pradesh) है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 21°C | 17°C |
सोलन | 28°C | 20°C |
हमीरपुर | 30°C | 22°C |
मंडी | 30°C | 21°C |
बिलासपुर | 31°C | 24°C |
ऊना | 35°C | 24°C |
कांगड़ा | 30°C | 22°C |
सिरमौर | 26°C | 21°C |
कुल्लू | 28°C | 17°C |
चंबा | 31°C | 22°C |
किन्नौर | 22°C | 14°C |
लाहौल-स्पीति | 21°C | 5°C |
अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान (weather forecast of himachal) की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में 05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना जिले में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.