शिमला:मानसूनी बारिश ने देश के कई हिस्सों में तबाही मचा दी है. लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को कहीं भूस्खलन तो कहीं बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी लोगों को बारिश से निजात नहीं मिलने वाली है.
Weather Forecast: देश के इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी, हिमाचल में भी भारी बारिश के आसार - Yellow alert in himachal
लगातार हो रही बारिश की वजह से देश के हिस्सों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं. मौसम विभाग ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, हिमाचल में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है. प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं.

लगातार हो रही बारिश की वजह कई राज्यों में बारिश की वजह से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं. मौसम विभाग ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, उत्तर प्रदेश के 8 में भारी बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक बिहार में चार अगस्त तक भारी बारिश और व्रजपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.
वहीं, बारिश की वजह से छोटे पहाड़ी राज्य हिमाचल में जन जीवन अस्त व्यस्त है. मौसम विभाग ने प्रदेश में 6 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है. भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी है. येलो अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन ने लोगों से नदी नालों और भूस्खलन वाली जगहों पर ना जाने की अपील की है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 30°C | 20°C |
सोलन | 28°C | 19°C |
हमीरपुर | 32°C | 24°C |
मंडी | 30°C | 20°C |
बिलासपुर | 30°C | 23°C |
ऊना | 31°C | 24°C |
कांगड़ा | 29°C | 19°C |
सिरमौर | 27°C | 22°C |
कुल्लू | 30°C | 20°C |
चंबा | 31°C | 21°C |
किन्नौर | 21°C | 15°C |
लाहौल-स्पीति | 24°C | 15°C |