शिमला:Weather Update of Himachal: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी (snowfall on hilly area) के चलते पूरे उत्तर भारत में शीतलहर (Cold Wave in north india) का प्रकोप जारी है. शीतलहर के चलते तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है. वहीं, देश के कुछ हिस्सों में आज बारिश के आसार हैं. अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अंडमान-निकोबार, असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है. बारिश होने से तापमान में और गिरावट आएगी.
वहीं, हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें तो प्रदेश में 25 व 26 दिसंबर को भारी बारिश और बर्फबारी (snowfall in himachal होने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट भी (Yellow alert in Himachal) जारी किया है. इस दौरान जिला शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, सोलन और आसपास भागों में मध्यम से भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 12°C | 3°C |
सोलन | 18°C | 1°C |
हमीरपुर | 18°C | 5°C |
मंडी | 17°C | 3°C |
बिलासपुर | 20°C | 5°C |
ऊना | 23°C | 4°C |
कांगड़ा | 18°C | 5°C |
सिरमौर | 17°C | 8°C |
कुल्लू | 17°C | 3°C |
चंबा | 17°C | 3°C |
किन्नौर | 7°C | -5°C |
लाहौल-स्पीति | 2°C | -7°C |