शिमला: मार्च के महीने में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना (north india weather update) शुरू कर दिया है. चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मार्च के महीने में ही जून वाली गर्मी का एहसास हो रहा है. अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश (alert for rain) हो सकती है.
Weather Update of Himachal: देश के कई हिस्सों में बारिश के आसार, हिमाचल में येलो अलर्ट जारी - हिमाचल में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में फिर से मौसम करवट बदलने वाला है. प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. जिसके चलते 23 और 24 मार्च को अधिकतर हिस्सों में बारिश (rain in shimla) और बर्फबारी (snowfall in himachal) की आशंका मौसम विभाग द्वारा जताई गई है. इसको लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है.
![Weather Update of Himachal: देश के कई हिस्सों में बारिश के आसार, हिमाचल में येलो अलर्ट जारी weather update of himachal pradesh](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-14807712-737-14807712-1647998983149.jpg)
जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में फिर से मौसम करवट बदलने वाला है. प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. जिसके चलते 23 और 24 मार्च को अधिकतर हिस्सों में बारिश (rain in shimla) और बर्फबारी (snowfall in himachal) की आशंका मौसम विभाग द्वारा जताई गई है. इसको लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 21°C | 16°C |
सोलन | 32°C | 13°C |
हमीरपुर | 33°C | 15°C |
मंडी | 33°C | 10°C |
बिलासपुर | 34°C | 15°C |
ऊना | 36°C | 18°C |
कांगड़ा | 32°C | 16°C |
सिरमौर | 32°C | 22°C |
कुल्लू | 28°C | 9°C |
चंबा | 31°C | 12°C |
किन्नौर | 17°C | 3°C |
लाहौल-स्पीति | 9°C | -1°C |
वहीं, अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा बिलासपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.