Weather Forecast: हिमाचल में इस दिन तक खराब रहेगा मौसम - मौसम समाचार हिमाचल प्रदेश
मौसम विभाग शिमला (Meteorological Department Shimla ) ने 28 अगस्त तक हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. देश में कई जगह भूस्खलन की आशंका भी जताई है. प्रशासन ने लोगों से इस दौरान नदी नालों से दूर रहने की अपील की है.

शिमला: मौसम विभाग शिमला (Meteorological Department Shimla) ने प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय हिस्सों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की गई है. प्रदेश में कई जगह भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है. मौसम विभाग की ओर से ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में रविवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है, जिसके बाद जम कर बारिश हो रही है. प्रदेश 28 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 20°C | 16°C |
सोलन | 25°C | 20°C |
हमीरपुर | 30°C | 23°C |
मंडी | 30°C | 22°C |
बिलासपुर | 30°C | 23°C |
ऊना | 31°C | 24°C |
कांगड़ा | 29°C | 21°C |
सिरमौर | 28°C | 23°C |
कुल्लू | 29°C | 21°C |
चंबा | 29°C | 22°C |
किन्नौर | 23°C | 13°C |
लाहौल-स्पीति | 19°C | 12°C |