शिमला:HIMACHAL WEATHER UPDATE: आज देश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आज राजस्थान, यूपी व हरियाणा में बारिश हो सकती है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बनने से तेलंगाना के कुछ इलाकों में भी बारिश के आसार हैं. वहीं आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बाढ़ के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त है. तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. तमिलनाडु के अलावा पुडुचेरी और कराईकल के कई हिस्सों में भी अगले दो दिन भारी बारिश के आसार हैं. आंध्र प्रदेश के चित्तूर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं.
HIMACHAL WEATHER UPDATE: देश के कई हिस्सों में बारिश के आसार, जानें हिमाचल का हाल - ठंड का एहसास
हिमाचल (Himachal) में एक सप्ताह तक बारिश और बर्फबारी नहीं होगी. मौसम विभाग (weather department) ने शनिवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई, लेकिन ठंड से लोगों को राहत नहीं मिलेगी. सुबह-शाम के समय तापमान में गिरावट के कारण लोगों को ठंड का एहसास जरूर होगा.

हिमाचल (Himachal) में एक सप्ताह तक बारिश और बर्फबारी नहीं होगी. मौसम विभाग (weather department) ने शनिवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई, लेकिन ठंड से लोगों को राहत नहीं मिलेगी. सुबह-शाम के समय तापमान में गिरावट के कारण लोगों को ठंड का एहसास जरूर होगा. शुक्रवार को राजधानी सहित प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहा और धूप खिली रही. दिन के समय धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही, लेकिन सुबह -शाम ठंड से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई. इसके अलावा कोहरा भी रहने की बात कही गई. आइए एक नजर डालते हैं आज के तापमान पर...
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 15°C | 7°C |
सोलन | 22°C | 4°C |
हमीरपुर | 25°C | 6°C |
मंडी | 26°C | 5°C |
बिलासपुर | 26°C | 7°C |
ऊना | 27°C | 8°C |
कांगड़ा | 21°C | 11°C |
सिरमौर | 24°C | 14°C |
कुल्लू | 22°C | 4°C |
चंबा | 24°C | 5°C |
किन्नौर | 13°C | -1°C |
लाहौल-स्पीति | 12°C | -3°C |
ये भी पढ़ें:Petrol Diesel Rates in Himachal: आज भी नहीं बढ़े डीजल-पेट्रोल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है कीमत