शिमला: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. उत्तरी, मध्य और पश्चिमी भारत तेज लू की चपेट में हैं. गर्मी ने मार्च महीने में 44 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. देश के कई हिस्सों में आज हीट वेव (north india weather update) की स्थिति संभव है. हालांकि कुछ राज्यों में आज बारिश (alert for rain) के भी आसार हैं. अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दक्षिण तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
Weather Update of Himachal: देश के हिस्सों में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें हिमाचल का हाल - हिमाचल में लू
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मार्च महीने में कई सालों के रिकॉर्ड टूट (Highest temperature recorded in Himachal) गए हैं. मार्च महीने में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल महीने में भी इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने के आसार हैं. मौसम विभाग की ओर से मैदानी इलाकों में लू को लेकर (Heat wave alert in Himachal) अलर्ट जारी किया गया है. 31 मार्च को ऊना में दस साल बाद 39 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा सोलन सहित अन्य शहरों में भी तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई है. हिमाचल प्रदेश में आगामी दस दिन मौसम साफ (Weather in Himachal) बना रहेगा. जिससे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है.
![Weather Update of Himachal: देश के हिस्सों में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें हिमाचल का हाल weather update of himachal pradesh](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-14906119-767-14906119-1648866693956.jpg)
वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मार्च महीने में कई सालों के रिकॉर्ड टूट (Highest temperature recorded in Himachal) गए हैं. मार्च महीने में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल महीने में भी इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने के आसार हैं. मौसम विभाग की ओर से मैदानी इलाकों में लू को लेकर (Heat wave alert in Himachal) अलर्ट जारी किया गया है. 31 मार्च को ऊना में दस साल बाद 39 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा सोलन सहित अन्य शहरों में भी तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई है. हिमाचल प्रदेश में आगामी दस दिन मौसम साफ (Weather in Himachal) बना रहेगा. जिससे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 24°C | 16°C |
सोलन | 31°C | 10°C |
हमीरपुर | 37°C | 15°C |
मंडी | 33°C | 12°C |
बिलासपुर | 37°C | 15°C |
ऊना | 36°C | 15°C |
कांगड़ा | 35°C | 15°C |
सिरमौर | 32°C | 19°C |
कुल्लू | 32°C | 08°C |
चंबा | 32°C | 11°C |
किन्नौर | 21°C | 07°C |
लाहौल-स्पीति | 16°C | 02°C |
वहीं, अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा ऊना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.