शिमला:देश भर के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है. राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई तक हर तरफ बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी दिल्ली में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश का सिलसिल जारी रहने वाला है. मुबई में बारिश की संभावना को देखते हुए 24 घंटे के लिए रेट अलर्ट जारी किया गया है. देश के अन्य राज्यों यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार हैं.
Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना...हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी - कई राज्यों में होगी भारी बारिश
देश भर के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में 24 जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग की ओर से जिला प्रशासन को सतर्क रहने की हिदायत दी है.
![Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना...हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी WEATHER UPDATE OF HIMACHAL PRADESH ON 19 JULY 2021](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-12502470-thumbnail-3x2-shimmlllll.jpg)
फोटो.
वहीं, हिमाचल प्रदेश में आगामी 2 दिनों तक भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert ) जारी किया गया है. मौसम विभाग की ओर से प्रदेश भर में 19 और 20 जुलाई को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज जबकि उसके बाद दो दिन येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है. 24 जुलाई तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग की ओर से जिला प्रशासन को सतर्क रहने की हिदायत दी है.
वीडियो.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 20°C | 16°C |
सोलन | 27°C | 20°C |
हमीरपुर | 30°C | 22°C |
मंडी | 28°C | 18°C |
बिलासपुर | 31°C | 22°C |
ऊना | 31°C | 23°C |
कांगड़ा | 26°C | 19°C |
सिरमौर | 25°C | 19°C |
कुल्लू | 26°C | 18°C |
चंबा | 30°C | 21°C |
किन्नौर | 22°C | 12°C |
लाहौल-स्पीति | 18°C | 11°C |
ये भी पढ़ें: हिमाचल में 24 जुलाई तक जमकर बरसेंगे बादल, ऑरेंज अलर्ट जारी