शिमला: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी के बाद (north india weather update) अब गर्मी बढ़ने लगी है. आज पूर्वी राजस्थान, जम्मू क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, पश्चिम मध्य प्रदेश, आंतरिक ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हीट वेव जारी रह सकती है.
Weather Update of Himachal: देश के कई हिस्सों में बढ़ने लगी गर्मी, तापमान में इजाफा...जानें हिमाचल का हाल - हिमाचल में मौसम साफ
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम (Weather Update of Himachal) साफ रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 19 मार्च तक मौसम साफ रहने के आसार हैं. तापमान बढ़ने से मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी असर दिखाने लगी है.
आईएमडी के अनुसार 19 से 21 मार्च तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में आज मौसम (Weather Update of Himachal) साफ रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 19 मार्च तक मौसम साफ रहने के आसार हैं. तापमान बढ़ने से मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी असर दिखाने लगी है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 24°C | 18°C |
सोलन | 29°C | 11°C |
हमीरपुर | 32°C | 15°C |
मंडी | 28°C | 11°C |
बिलासपुर | 33°C | 16°C |
ऊना | 36°C | 17°C |
कांगड़ा | 31°C | 15°C |
सिरमौर | 29°C | 11°C |
कुल्लू | 29°C | 8°C |
चंबा | 31°C | 13°C |
किन्नौर | 21°C | 8°C |
लाहौल-स्पीति | 9°C | -1°C |
वहीं, अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.