शिमला: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी के बाद (north india weather update) अब गर्मी बढ़ने लगी है. मार्च महीने में ही चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं. आज पश्चिम और दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में लू चल सकती है. उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में मध्यम से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
Weather Update of Himachal: देश के कई हिस्सों में बढ़ने लगा तापमान, जानें हिमाचल का हाल - हिमाचल में मौसम साफ
अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में आज मौसम (Weather Update of Himachal) साफ रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 19 मार्च तक मौसम साफ रहने के आसार हैं. तापमान बढ़ने से मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी असर दिखाने लगी है.
![Weather Update of Himachal: देश के कई हिस्सों में बढ़ने लगा तापमान, जानें हिमाचल का हाल weather update of himachal pradesh](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-14755361-401-14755361-1647481865242.jpg)
अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में आज मौसम (Weather Update of Himachal) साफ रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 19 मार्च तक मौसम साफ रहने के आसार हैं. तापमान बढ़ने से मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी असर दिखाने लगी है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 22°C | 13°C |
सोलन | 29°C | 9°C |
हमीरपुर | 29°C | 13°C |
मंडी | 29°C | 10°C |
बिलासपुर | 32°C | 15°C |
ऊना | 35°C | 17°C |
कांगड़ा | 28°C | 13°C |
सिरमौर | 29°C | 19°C |
कुल्लू | 28°C | 8°C |
चंबा | 28°C | 12°C |
किन्नौर | 18°C | 6°C |
लाहौल-स्पीति | 12°C | -1°C |
वहीं, अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.