शिमला: हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मौसम करवट बदलेगा. 17 और 18 अक्तूबर को प्रदेश मध्य और उच्च पर्वतीय भागों में भारी बारिश और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी हुई है. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है.
Weather Forecast: हिमाचल में फिर करवट बदलेगा मौसम, जानें आज का तापमान - हिमाचल में मौसम का हाल
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के मौसम में बदलाव आ रहा है. शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा, लेकिन प्रदेश में आज यानि शनिवार से मौसम बदलेगा. वहीं, मौसम विभाग ने भारी बारिश और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की है.
![Weather Forecast: हिमाचल में फिर करवट बदलेगा मौसम, जानें आज का तापमान weather update of himachal pradesh on 16 october 2021](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-13368443-388-13368443-1634349668683.jpg)
Weather Forecast: आज से फिर करवट बदलेगा मौसम
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ रहा. ऊना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री, बिलासपुर 32.0, सुंदरनगर 30, चंबा 30, नाहन 29, भुंतर 29, हमीरपुर 30, सोलन 29, कांगड़ा 25, धर्मशाला 25, शिमला 23.0, कल्पा 22, केलांग 17 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
वीडियो.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 23°C | 14°C |
सोलन | 29°C | 11°C |
हमीरपुर | 30°C | 17°C |
मंडी | 30°C | 13°C |
बिलासपुर | 32°C | 16°C |
ऊना | 34°C | 20°C |
कांगड़ा | 25°C | 17°C |
सिरमौर | 29°C | 18°C |
कुल्लू | 29°C | 11°C |
चंबा | 30°C | 15°C |
किन्नौर | 22°C | 7°C |
लाहौल-स्पीति | 17°C | 3°C |
ये भी पढ़ें:Rashifal Today, October 16: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Last Updated : Oct 16, 2021, 8:48 AM IST