शिमला: उत्तर भारत में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई राज्यों में बारिश या बूंदाबांदी जारी है. आज देश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं. अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और केरल के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है.
Weather Update of Himachal: आज इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें हिमाचल का हाल - weather update
महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश (alert for rain) के आसार हैं. जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ (weather update of himachal pradesh) रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश में 11 मार्च को धूप खिली रहने का अनुमान जताया है.
![Weather Update of Himachal: आज इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें हिमाचल का हाल weather forecast of himachal](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-14699406-723-14699406-1646962745544.jpg)
राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश (alert for rain) के आसार हैं. जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ (weather update of himachal pradesh) रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश में 11 मार्च को धूप खिली रहने का अनुमान जताया है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 20°C | 10°C |
सोलन | 27°C | 9°C |
हमीरपुर | 29°C | 11°C |
मंडी | 29°C | 8°C |
बिलासपुर | 31°C | 11°C |
ऊना | 32°C | 11°C |
कांगड़ा | 28°C | 10°C |
सिरमौर | 28°C | 15°C |
कुल्लू | 27°C | 8°C |
चंबा | 27°C | 11°C |
किन्नौर | 14°C | -2°C |
लाहौल-स्पीति | 4°C | -1°C |
वहीं, अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा बिलासपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.