हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / city

Weather Update of Himachal: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, जानें हिमाचल का हाल - दक्षिण भारत में बारिश

मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी आज बारिश के आसार हैं. वहीं, हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ (weather update himachal) रहने की संभावना है. शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ बना रहा. धूप खिलने के कारण ठंड से कुछ राहत मिली है. प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों में हुई बर्फबारी (snowfall in himachal) से शीतलहर बढ़ गई है. जनजातीय भागों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

weather update
मौसम अपडेट

By

Published : Dec 11, 2021, 7:59 AM IST

Updated : Dec 11, 2021, 8:13 AM IST

शिमला: Weather Update of Himachal:पहाड़ी राज्यों में बीते दिन हुई बर्फबारी और बारिश के चलते उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है. पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी (snowfall on hilly area) के बाद तापमान में गिरावट आई है, जिसेस ठंड में इजाफा हुआ है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की बारिश हो सकती है.

मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी आज बारिश के आसार हैं. वहीं, हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ (weather update himachal) रहने की संभावना है. शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ बना रहा. धूप खिलने के कारण ठंड से कुछ राहत मिली है. प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों में हुई बर्फबारी (snowfall in himachal) से शीतलहर बढ़ गई है. जनजातीय भागों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

वीडियो
जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
शिमला 15°C 6°C
सोलन 20°C 5°C
हमीरपुर 21°C 6°C
मंडी 20°C 4°C
बिलासपुर 22°C 7°C
ऊना 24°C 7°C
कांगड़ा 18°C 8°C
सिरमौर 20°C 11°C
कुल्लू 19°C 3°C
चंबा 19°C 4°C
किन्नौर 10°C -3°C
लाहौल-स्पीति 6°C -5°C

वहीं, अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल स्पीति जिले में माइनस 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तामपान ऊना जिले में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा बिलासपुर जिले में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: जयराम सरकार ने हिमाचल में सामान्य वर्ग आयोग के गठन की घोषण की, सीएम ने लोगों से की ये अपील

Last Updated : Dec 11, 2021, 8:13 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details