शिमला:देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिल गई (Monsoon in india) है. देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून (Monsoon in india) की बारिश अभी भी जारी है. बीते दिनों भी कई राज्यों में जमकर बारिश हुई. जबकि आज भी कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं. हालांकि इस बार मानसून पिछले साल के मुकाबले देरी से आया था. ऐसे में इस बार मानसून देरी से ही जाएगा. मौसम विभाग ने आज भी देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है.
Weather Update of Himachal: :13 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर - Weather forecast of himachal Pradesh
देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिल गई है. देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून (Monsoon in india) की बारिश अभी भी जारी है. बीते दिनों भी कई राज्यों में जमकर बारिश हुई, जबकि आज भी कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल की (Himachal Weather Update) बात की जाए तो प्रदेश में आज से 13 अगस्त तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल की (Himachal Weather Update) बात की जाए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश में 13 अगस्त तक भारी बारिश (heavy rain in himachal) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के चलते आए दिन जगह-जगह नुकसान भी हो रहा (Weather forecast of himachal Pradesh) है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को अनआवश्यक तौर पर यात्रा न करने की सलाह दी है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 27°C | 17°C |
सोलन | 32°C | 16°C |
हमीरपुर | 34°C | 22°C |
मंडी | 29°C | 20°C |
बिलासपुर | 30°C | 21°C |
ऊना | 33°C | 24°C |
कांगड़ा | 34°C | 21°C |
सिरमौर | 29°C | 21°C |
कुल्लू | 28°C | 17°C |
चंबा | 31°C | 19°C |
किन्नौर | 22°C | 14°C |
लाहौल-स्पीति | 19°C | 11°C |
अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान (weather forecast of himachal) की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान हमीरपुर,कांगड़ा में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.