शिमला: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 15 नवंबर तक मौसम साफ रहने वाला है. इस दौरान प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में आने वाले एक हफ्ते तक प्रदेश में अच्छी धूप खिलने के आसार हैं.
हिमाचल प्रदेश: आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड, ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना - मौसम, लाहौल स्पीति हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में मौसम 17 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा. इस दौरान प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में आने वाले एक हफ्ते तक प्रदेश में अच्छी धूप खिलने के आसार हैं. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है.
![हिमाचल प्रदेश: आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड, ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना WEATHER UPDATE OF HIMACHAL PRADESH 16 NOVEMBER 2021](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-13645433-913-13645433-1637030671181.jpg)
WEATHER UPDATE OF HIMACHAL PRADESH 16 NOVEMBER 2021
वहीं, आने वाले एक हफ्ते तक धूप खिलने से प्रदेश के तापमान में फिर से हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसे में लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत मिल सकती है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. हिमाचल प्रदेश के 4 शहरों में तापमान 5 डिग्री से भी नीचे आ गया है. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है.
वीडियो.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 19°C | 5°C |
सोलन | 24°C | 4°C |
हमीरपुर | 25°C | 6°C |
मंडी | 26°C | 5°C |
बिलासपुर | 26°C | 9°C |
ऊना | 27°C | 8°C |
कांगड़ा | 21°C | 11°C |
सिरमौर | 23°C | 13°C |
कुल्लू | 24°C | 4°C |
चंबा | 24°C | 7°C |
किन्नौर | 19°C | 1°C |
लाहौल-स्पीति | 14°C | -3°C |
ये भी पढ़ें-Petrol-Diesel Price Today: हिमाचल प्रदेश के इस जिले में मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल
Last Updated : Nov 17, 2021, 9:05 AM IST