शिमला:राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को उत्तराखंड, पूर्वी यूपी, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा समेत कई अन्य राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
Weather Forecast: देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना...अलर्ट जारी - बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. वहीं, हिमाचल के दस जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है.
![Weather Forecast: देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना...अलर्ट जारी weather report of himachal pradesh on 27 september](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-13183605-thumbnail-3x2-weather.jpg)
फोटो.
वहीं, मौसम विभाग ने हिमचाल प्रदेश में आज दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. यही नहीं, आगामी पांच दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है. विभाग ने बारिश को लेकर प्रदेश के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
वीडियो.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 31°C | 19°C |
सोलन | 29°C | 18°C |
हमीरपुर | 33°C | 21°C |
मंडी | 31°C | 19°C |
बिलासपुर | 31°C | 21°C |
ऊना | 34°C | 22°C |
कांगड़ा | 28°C | 18°C |
सिरमौर | 29°C | 23°C |
कुल्लू | 31°C | 18°C |
चंबा | 31°C | 20°C |
किन्नौर | 24°C | 10°C |
लाहौल-स्पीति | 23°C | 8°C |
ये भी पढ़ें: WORLD TOURISM DAY: पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं हिमाचल की ये सैरगाहें