हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

हिमाचल में कहां कैसा रहेगा मौसम, जानिए यहां

By

Published : Nov 20, 2020, 7:58 AM IST

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 22 नवंबर से मध्यवर्ती और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. वहीं, प्रदेश आज सबसे अधिक तापमान ऊना में रहेगा और सबसे कम तापमान लाहौल स्पीति दर्ज किया जा सकता है.

मौसम का हाल
मौसम का हाल

शिमला: प्रदेश में फिर से मौसम करवट बदलने वाला है. प्रदेश में 22 नवंबर से मध्यवर्ती और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग ने 22 से 25 नवंबर तक प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं.

वहीं, आज प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में रहेगा और सबसे कम तापमान लाहौल स्पीति में दर्ज किया जा सकता है. आज जिला ऊना 24°c अधिकतम और न्यूनतम 8°c तापमान दर्ज किया जा सकता है.

राजधानी शिमला में आज अधिकतम तापमान 17°c और न्यूनतम तापमान 5°c रहेगा.

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 23°c और न्यूनतम तापमान 7°c रहेगा.

वीडियो

चंबा में अधिकतम तापमान 22°c और न्यूनतम तापमान 6°c रहेगा.

हमीरपुर में अधिकतम तापमान 23°c और न्यूनतम तापमान 7°c रहेगा.

कांगड़ा में अधिकतम तापमान 17°c और न्यूनतम तापमान 7°c रहेगा.

किन्नौर में अधिकतम तापमान 12°c और न्यूनतम तापमान -1°c रहेगा.

कुल्लू में अधिकतम तापमान 22°c और न्यूनतम तापमान 4°c रहेगा.

लाहौल-स्पीति में अधिकतम तापमान 9°c और न्यूनतम तापमान -2°c रहेगा.

मंडी में अधिकतम तापमान 23°c और न्यूनतम तापमान 6°c रहेगा.

सिरमौर में अधिकतम तापमान 22°c और न्यूनतम तापमान 11°c रहेगा.

सोलन में अधिकतम तापमान 22°c और न्यूनतम तापमान 4°c रहेगा.

ऊना में अधिकतम तापमान 24°c और न्यूनतम तापमान 8°c रहेगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details