हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / city

हिमाचल में कहां कैसा रहेगा मौसम, जानिए यहां

केलांग में अधिकतम तापमान 24°c और न्यूनतम तापमान 11°c रहेगा. ऊना में अधिकतम तापमान 38°c रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 27°c रहने वाला है. सोलन में अधिकतम तापमान 31°c और न्यूनतम तापमान 20°c रहेगा.

By

Published : Jul 2, 2020, 7:50 AM IST

himachal Weather forecast
हिमाचल मौसम

शिमला: हिमाचल प्रदेश में 24 जून से मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है. प्रदेश में कुछ एक स्थानों पर ही बारिश हो रही है. हालांकि, 4 जुलाई से मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

इस दौरान 6 मध्यवर्ती इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा शामिल है. इस दौरान कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. प्रदेश में 6 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है.

राजधानी शिमला में गुरुवार को अधिकतम तापमान 28°c और न्यूनतम तापमान 19°c रहने वाला है. कुल्लू में अधिकतम तापमान 35°c और न्यूनतम तापमान 20°c रहेगा. चंबा में अधिकतम तापमान 34°c और न्यूनतम तापमान 23°c रहेगा.

वीडियो

प्रदेश में सबसे कम तापमान लाहौल स्पीति में रहेगा. केलांग में अधिकतम तापमान 24°c और न्यूनतम तापमान 11°c रहेगा. ऊना में अधिकतम तापमान 38°c रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 27°c रहने वाला है. सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 36°c और न्यूनतम तापमान 22°c रहेगा.

सोलन में अधिकतम तापमान 31°c और न्यूनतम तापमान 20°c रहेगा. बिलासपुर में अधिकतम तापमान 36°c, जबकि न्यूनतम तापमान 26°c रहेगा. धर्मशाला में अधिकतम तापमान 31°c और न्यूनतम तापमान 21°c रहेगा.

नाहन में अधिकतम तापमान 33°c और न्यूनतम तापमान 26°c रहने वाला है. वहीं, हमीरपुर में अधिकतम तापमान 36°c जबकि न्यूनतम तापमान 26°c रहेगा. कल्पा में अधिकतम तापमान 26°c और न्यूनतम तापमान 13°c रहेगा.

ये भी पढ़ें:कौल सिंह और सुक्खू ने उठाए सवाले, बोले- अध्यक्ष नहीं कर सकता शो-कॉज नोटिस जारी

ABOUT THE AUTHOR

...view details