शिमला: भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha meeting in Shimla)की प्रदेश कार्यसमिति बैठक प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद की अध्यक्षता में होटल ध्रुव शिमला (Hotel Dhruv Shimla)में शुरू हुई. पहले दिन पर प्रदेश पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया गया ,जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी रेणु थापर विशेष रूप से उपस्थित रहे.
पदाधिकारी बैठक में महिला मोर्चा के पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और कार्यसमिति में आने वाले विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने बताया कि महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति 9 दिसंबर तक चलेगी, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री और राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी भी संबोधित करेंगी.
उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक के माध्यम से महिला मोर्चा को अगामी कार्यक्रमों के लिए प्रशिक्षित करवाया जाएगा, इस कार्यसमिति में प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन भी किया गया, जो कि भाजपा में एक निरंतर प्रक्रिया है. उन्होंने बताया कि शिमला नगर निगम चुनावों (Strategy on Shimla MC Elections)एवं 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए भी महिला मोर्चा आगामी रणनीति तय करेगी और इन चुनावों में महिला मोर्चा अहम भूमिका निभाएगी.
हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा : शिमला नगर निगम चुनाव और मिशन रिपीट पर रणनीति पर चर्चा शुरू - Himachal BJP Mahila Morcha
भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha meeting in Shimla)की प्रदेश कार्यसमिति बैठक प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद की अध्यक्षता में होटल ध्रुव शिमला (Hotel Dhruv Shimla)में शुरू हुई.पहले दिन पर प्रदेश पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया गया ,जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी रेणु थापर विशेष रूप से उपस्थित रहे. बैठक में शिमला नगर निगम चुनावों (Strategy on Shimla MC Elections)एवं 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए भी महिला मोर्चा आगामी रणनीति तय करेगी.
![हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा : शिमला नगर निगम चुनाव और मिशन रिपीट पर रणनीति पर चर्चा शुरू BJP Mahila Morcha meeting in Shimla](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-13843516-1052-13843516-1638882894132.jpg)
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शिमला
Last Updated : Dec 7, 2021, 7:09 PM IST