हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / city

जानिए आज क्या रहेगा खास, दिनभर इन खबरों पर रहेगी नजर. - सीएम जयराम दिल्ली में करेंगे मुलाकात

जानिए आज क्या रहेगा खास, दिनभर इन खबरों पर रहेगी नजर. देश, खेल, और राजनीति में क्या होने वाला है खास. ETV भारत पर एक क्लिक में मिलेगी आपको पूरी जानकारी...

news today
news today

By

Published : Aug 17, 2022, 6:47 AM IST

Updated : Aug 17, 2022, 8:54 AM IST

सीएम जयराम दिल्ली में करेंगे मुलाकात:सीएम जयराम आज दिल्ली में कई बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के दो बड़े नेता आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो सकते है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी दिल्ली पहुंच गए है.

जयराम ठाकुर दिल्ली दौरे पर

भगवंत मान और सिसोदिया का शिमला दौरा:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज शिमला आएंगे. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हिमाचल प्रदेश के लोगों को गारंटी देंगे. यह गारंटी हिमाचल प्रदेश में विकास, रोजगार के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास की होगी.

भगवंत मान और सिसोदिया का शिमला दौरा

किसान-बागवानों का हल्ला बोल:हिमाचल सरकार के रवैये से नाराज किसान बागवान अब अपने आंदोलन को तेज कर रहे हैं. ऐसे में प्रदेश के किसान और बागवान जेल भरो आंदोलन करने जा रहे हैं. आज शुरू हो रहे जेल भरो आंदोलन में राजधानी शिमला में विभिन्न जगहों से लगभग 30 संगठन इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे.

जेल भरो आंदोलन आज से

केंद्रीय कैबिनेट बैठक आज:दिल्ली में सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया जाएगा.

केंद्रीय कैबिनेट बैठक आज

कांग्रेस की चौपाल आज से:महंगाई के खिलाफ देशभर में कांग्रेस आज से 23 अगस्त तक चौपाल लगाएगी.

कांग्रेस की चौपाल आज से
Last Updated : Aug 17, 2022, 8:54 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details