हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

रामपुर पहुंचने वाला है वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

By

Published : Jul 9, 2021, 9:19 AM IST

Updated : Jul 10, 2021, 1:01 PM IST

अंतिम सफर पर वीरभद्र सिंह
अंतिम सफर पर वीरभद्र सिंह

20:52 July 09

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा रामपुर पदम पैलस

वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा रामपुर पदम पैलस

वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर रामपुर पदम पैलस पहुंच गया है. वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पदम पैलेस में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है.  

18:30 July 09

रामपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सुरक्षा की दृष्टि से रामपुर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है. एसएचओ रामपुर संतोष ठाकुर ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रामपुर में 250 के करीब जवानों को तैनात कर दिया गया है. इसमें स्थानीय पुलिस के 120 जवान मौजूद हैं जो यातायात व्यवस्था से लेकर कानून व्यवस्था पर पूरी नजर बनाए रखेंगे. बड़े वाहनों के लिए वाया बजीरबावड़ी से होकर वाहनों की आवाजाही की जाएगी. रामपुर मुख्यालय से होकर सिर्फ छोटे वाहन और बसों की आवाजाही ही होगी.

18:30 July 09

पदम पैलेस में तैयारियां पूरी

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए रामपुर में लोग एकत्रित हो रहे हैं. रामपुर के पदम पैलेस में लोगों का हुजूम उमड़ने लगा है. यहां पर सभी प्रकार की तैयारियां की जा चुकी हैं. राजा वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी पदम पैलेस में पहुंच चुकी हैं.

17:23 July 09

थोड़ी देर में वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर रामपुर पहुंचेगा. शनिवार को उनका अंतिम संस्कार होगा.

16:18 July 09

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर हुए भावुक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर हुए भावुक

वीरभद्र सिंह के निधन से प्रदेश में शोक की लहर है. अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा, इससे पहले आज रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर को रखा गया. पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए रिज मैदान पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

13:34 July 09

राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर राहुल गांधी ने वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

13:00 July 09

कांग्रेस मुख्यालय लाया गया वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर

शिमला कांग्रेस मुख्यालय लाया गया वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर.

11:01 July 09

वीडियो

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम जयराम ठाकुर ने रिज मैदान पर पहुंचकर वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि.

10:54 July 09

वीडियो रिपोर्ट

शिमला से जानकारी देते हुए संवाददाता राजेंद्र शर्मा.

09:32 July 09

वीडियो

अंतिम सफर पर वीरभद्र सिंह, पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए रिज पर उमड़ी भीड़. 

09:18 July 09

रिज मैदान लाया गया वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर.

09:16 July 09

रिज मैदान पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

रिज मैदान पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी.

08:42 July 09

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का वीरवार सुबह निधन हो गया. वीरभद्र सिंह के निधन से प्रदेश में शोक की लहर है. राष्ट्रपति, पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सीएम जयराम ठाकुर समेत कई नेताओं ने वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है. अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा, इससे पहले आज रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. 

Last Updated : Jul 10, 2021, 1:01 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details