हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

हिमाचल में आईटीबीपी के जवानों ने 16 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा

By

Published : Jan 26, 2022, 10:18 AM IST

Updated : Jan 26, 2022, 10:27 AM IST

आईटीबीपी के जवानों ने हिमाचल प्रदेश (itbp celebrate republic day in himachal) में गणतंत्र दिवस पर 16000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया. इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवानों ने 16 हजार फीट की ऊंचाई पर बेहद ठंड के मौसम में भी तिरंगा लहराकर जश्न मनाया.

itbp celebrate republic day in himachal
हिमवीरों ने मनाया लोकतंत्र का पर्व

शिमला: आज पूरे देश में 73वां गणतंत्र (republic day 2022) दिवस मनाया जा रहा है. पहाड़ से मैदान तक देशवासियों का जोश हाई नजर आ रहा है. इस खास मौके पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया.

आईटीबीपी के जवानों ने हिमाचल प्रदेश (itbp celebrate republic day in himachal) में गणतंत्र दिवस पर 16000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया. इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवानों ने 16 हजार फीट की ऊंचाई पर बेहद ठंड के मौसम में भी तिरंगा लहराकर जश्न मनाया. हिमवीरों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए.

ये भी पढ़ें: First Printed copy of constitution: विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का संविधान, उसे सहेजने का गौरव शिमला के नाम

इस साल गणतंत्र दिवस कुछ खास है. दरअसल, देश आजादी का 75वां साल मना रहा है. इसके तहत देशभर में आजादी का महोत्सव मनाया जा रहा है. इस मौके पर रक्षा मंत्रालय की ओर से परेड में कुछ नई झांकियों को शामिल किया है.

ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस विशेष: हिमाचल ने देश को दिए ये 26 अनमोल तोहफे

Last Updated : Jan 26, 2022, 10:27 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details