शिमला: (India Weather Forecast) देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिल गई (Monsoon in india) है. देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बारिश अभी भी जारी है. बीते दिनों भी कई राज्यों में जमकर बारिश हुई. जबकि आज भी कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं. हालांकि इस बार मानसून पिछले साल के मुकाबले देरी से आया था. ऐसे में इस बार मानसून देरी से ही जाएगा.
हिमाचल में आज बरसात के आसार, एक क्लिक पर जानें मौसम का हाल - हिमाचल में आज भी बारिश
देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बारिश (India Weather Forecast ) जारी है. बीते दिनों कई राज्यों में जमकर बारिश हुई, जबकि आज भी कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं, हिमाचल में (rain in himachal ) आज. और कल यानि 11 सितंबर प्रदेश के कई भागों में बारिश के आसार हैं.
अगले 24 घंटों के दौरान, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, केरल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.गंगीय पश्चिम बंगाल, मेघालय और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. पश्चिम बंगाल के शेष जिलों, सिक्किम, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा के शेष हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और दक्षिण गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बाकी पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, दक्षिण और पूर्वी राजस्थान, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है. वहीं, हिमाचल में (rain in himachal ) आज. और कल यानि 11 सितंबर प्रदेश के कई भागों में बारिश के आसार हैं.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 22°C | 17°C |
सोलन | 31°C | 21°C |
हमीरपुर | 32°C | 22°C |
मंडी | 32°C | 21°C |
बिलासपुर | 33°C | 23°C |
ऊना | 34°C | 25°C |
कांगड़ा | 31°C | 21°C |
सिरमौर | 28°C | 22°C |
कुल्लू | 31°C | 22°C |
चंबा | 32°C | 22°C |
किन्नौर | 24°C | 12°C |
लाहौल-स्पीति | 24°C | 11°C |
अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान (weather forecast of himachal) की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.