शिमला: (India Weather Forecast) देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिल गई (Monsoon in india) है. देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बारिश अभी भी जारी है. बीते दिनों भी कई राज्यों में जमकर बारिश हुई. जबकि आज भी कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं. हालांकि इस बार मानसून पिछले साल के मुकाबले देरी से आया था. ऐसे में इस बार मानसून देरी से ही जाएगा.
हिमाचल में आज येलो अलर्ट, कल भी जारी रहेगा बारिश का दौर - हिमाचल में बारिश
देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बारिश (India Weather Forecast ) जारी है. बीते दिनों कई राज्यों में जमकर बारिश हुई, जबकि आज भी कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं, हिमाचल में आज बरसात को लेकर मौसम विभाग शिमला ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं कल यानि 6 सितंबर को भी (Himachal weather update) बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
वहीं, हिमाचल में आज बरसात को लेकर मौसम विभाग शिमला ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं कल यानि 6 सितंबर को भी (Himachal weather update) बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर व किन्नौर जिले में भारी बारिश हो सकती है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 22°C | 16°C |
सोलन | 33°C | 20°C |
हमीरपुर | 32°C | 22°C |
मंडी | 31°C | 21°C |
बिलासपुर | 32°C | 22°C |
ऊना | 33°C | 25°C |
कांगड़ा | 31°C | 21°C |
सिरमौर | 31°C | 21°C |
कुल्लू | 30°C | 21°C |
चंबा | 31°C | 22°C |
किन्नौर | 24°C | 13°C |
लाहौल-स्पीति | 24°C | 11°C |
अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान (weather forecast of himachal) की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.