शिमला: (India Weather Forecast) देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिल गई (Monsoon in india) है. देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बारिश अभी भी जारी है. बीते दिनों भी कई राज्यों में जमकर बारिश हुई. जबकि आज भी कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं. हालांकि इस बार मानसून पिछले साल के मुकाबले देरी से आया था. ऐसे में इस बार मानसून देरी से ही जाएगा.
हिमाचल में मौसम रहेगा खराब, होगी हल्की बारिश - मानसून हिमाचल में बारिश
India Weather Forecast देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बारिश जारी है. बीते दिनों कई राज्यों में जमकर बारिश हुई, जबकि आज भी कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं, हिमाचल में आज हल्की बारिश के आसार रहेंगे,लेकिन इस दौरान प्रदेश में मौसम खराब रहेगा.
![हिमाचल में मौसम रहेगा खराब, होगी हल्की बारिश weather update of himachal pradesh](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-16261336-thumbnail-3x2-mosam.jpg)
weather update of himachal pradesh
वहीं, हिमाचल में आज हल्की बारिश के आसार (rain in himachal ) रहेंगे,लेकिन इस दौरान प्रदेश में मौसम खराब रहेगा. बता दें कि इस बार बारिश के चलते हिमाचल में काफी नुकसान हुआ है. केंद्र की टीम इसी सप्ताह दौरा कर नुकसान का जायजा लेगी.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 23°C | 17°C |
सोलन | 31°C | 21°C |
हमीरपुर | 33°C | 24°C |
मंडी | 33°C | 22°C |
बिलासपुर | 34°C | 24°C |
ऊना | 36°C | 26°C |
कांगड़ा | 33°C | 23°C |
सिरमौर | 29°C | 22°C |
कुल्लू | 31°C | 21°C |
चंबा | 33°C | 23°C |
किन्नौर | 26°C | 12°C |
लाहौल-स्पीति | 26°C | 10°C |
अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान (weather forecast of himachal) की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति और किन्नौर में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.