हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / city

KINNAUR CONGRESS: किन्नौर विधायक ने युवा कांग्रेस को बताया BJP की B टीम, जगत नेगी और निगम भंडारी में हुई बहस - जगत नेगी और निगम भंडारी

विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी (Kinnaur MLA Jagat Negi) ने अपने सम्बोधन के मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के हुए चुनावों को लेकर शंका जताई और युवा कांग्रेस के चुनावों को फर्जी बताया. यहां तक विधायक ने ये कह डाला कि युवा कांग्रेस, भाजपा की बी टीम बन कर रह गई है. पढ़ें, पूरी खबर...

Kinnaur MLA Jagat Negi
विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी

By

Published : Jun 3, 2022, 10:14 PM IST

किन्नौर:जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का दौरा था. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और रिकांगपिओ बाजार में एक रैली भी निकाली गई. जिसके बाद जिला कांग्रेस संगठन की रिकांगपिओ बचत भवन में संगठनात्मक बैठक रखी गई, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी व जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

इस दौरान विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी ने (Kinnaur MLA Jagat Negi) अपने सम्बोधन के मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के हुए चुनावों को लेकर शंका जताई और युवा कांग्रेस के चुनावों को फर्जी बताया. यहां तक विधायक ने ये कह डाला कि युवा कांग्रेस, भाजपा की बी टीम बन कर रह गई है. वहीं, विधायक किन्नौर जगत सिंह के संबोधन के बीच प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी (HP Youth Congress President Nigam Bhandari) ने भी विधायक पर पलटवार करते हुए कांग्रेस संगठन के साथ हमेशा मिलकर चलने का हवाला दिया. जरनल हाउस में युवा कांग्रेस और किन्नौर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में आपसी जंग छिड़ गई. इस दौरान विधायक किन्नौर जगत सिंह के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की.

विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी
किन्नौर कांग्रेस के अंदर चल रही टिकट की कश्मकश और विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी का युवा कांग्रेस पर गुस्सा फूटना शायद संगठन में चल रही आपसी खींचातानी हो सकती है. लेकिन इस तरह मंच पर ही सरेआम हुए कांग्रेस के बवाल से पार्टी की अंदरुनी कलह सामने आई है.

ये भी पढ़ें:Congress Protest in Kinnaur: कांग्रेस की सरकार बनते ही लागू होगी ओल्ड पेंशन स्कीम, BJP राज में फैला भ्रष्टाचार- प्रतिभा सिंह

ABOUT THE AUTHOR

...view details