रामपुर:पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को चार राज्यों में मिली बड़ी जीत की खुशी में भाजपा मंडल आनी द्वारा दलाश में निकाली गई विजय रैली को आनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा ने मात्र दिखावा बताया है. उन्होंने प्रेस को जारी बयान में कहा कि आनी भाजपा जो आनी विधानसभा क्षेत्र में विजय रैली निकाल रही है उसे ध्यान रखना चाहिए (BJP rally in Dalash) उसे जनता ने उपचुनावों में आईना दिखा दिया है.
आनी की जनता ने उपचुनावों में कांग्रेस को 7000 की लीड दी है जिससे पता चलता है कि आनी की जनता भाजपा सरकार से कितनी खुश है. उन्होंने आरोप लगाया कि आनी भाजपा दुसरे राज्यों की जीत की खुशी में आनी में रैली (BJP rally in Dalash) निकाले बल्कि यहां विकास की रैली निकालते तो अच्छा रहता.