शिमला:Aaj ka panchang: आज मकर संक्रांति का पर्व है. इस दिन सूर्य भगवान की विशेष पूजा की जाती है. सूर्य उपासना से जीवन में सुख समृद्धि आती है. मकर संक्रांति के दिन सूर्य का मकर राशि में प्रवेश दोपहर 02:43 पर होगा. मकर संक्रांति का पुण्य काल दोपहर 02:43 से शाम 05:45 तक रहेगा. मकर संक्रांति का महापुण्य काल दोपहर 02:43 से शाम 04:28 मिनट तक रहेगा. 14 जनवरी 2022 शुक्रवार पौष माह शुक्ल पक्ष सूर्योदय द्वादशी तिथि रात 10:19 तक उसके उपरांत त्रयोदशी तिथि.
आज की तिथि :14 जनवरी 2022 शुक्रवार को पौष मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी की तिथि है. जो रात्रि 10 बजकर 21 मिनट रहेगी.
आज का नक्षत्र:14 जनवरी 2022 को पंचांग के अनुसार रोहिणी नक्षत्र है. जो दोपहर 2 बजे तक रहेगा. इस दिन साध्य योग का निर्माण हो रहा है.
राशि: पंचांग के अनुसार चंद्रमा आज वृषभ राशि में विराजमान है.
शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन
चर-सामान्य: प्रातः 07:01 से 08:23 प्रातः तक.
लाभ: प्रातः 08:23 से 09:45 प्रातः तक.
अमृत: प्रातः 09:45 से 11:06 प्रातः तक.
शुभ: दोपहर 12:28 से 01:50 दोपहर तक.
चर-सामान्य: शाम 04:33 से 05:55 शाम तक.