शिमला: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. आइये जानते हैं, आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय.
07 अक्टूबर 2021 गुरुवार: अश्विन शुक्ला पक्ष सूर्योदय प्रतिपदा ( एकम ) तिथि दोपहर 01:46 तक उसके उपरांत द्वितीया तिथि
आज से नवरात्रि प्रारंभ
घट स्थापना मुहूर्त
प्रातः 6:12 से प्रातः 07:41 तक
दोपहर 12:07 से दोपहर 01:35 तक
अभिजीत मुहूर्त: घट स्थापना मुहूर्त प्रातः 11:43 से दोपहर 12:30 तक
नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र रात 09:13 तक उसके उपरांत स्वाति नक्षत्र.
राशि: कन्या राशि प्रातः 10:18 तक उसके उपरांत तुला राशि
योग : वैधृति 25:38
करण : बव 13:46
चन्द्रमा : कन्या 10:17 तक/तुला
सूर्योदय : 06:28
सूर्यास्त : 18:09