हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / city

बीजेपी महिला मोर्चा ने भी खोला कोरोना के खिलाफ मोर्चा, नाहन में अब तक बांटे हजारों मास्क - corona virus in himachal pradesh

नाहन में भाजपा महिला मोर्चा ने कोरोना के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. लगातार मास्क का वितरण किया जा रहा है, वहीं लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग की अपील भी की जा रही है.

BJP Mahila Morcha has also opened a front against Corona
बीजेपी महिला मोर्चा ने भी खोल रखा है कोरोना के खिलाफ मोर्चा

By

Published : Apr 16, 2020, 7:39 PM IST

नाहन:कोरोना के खिलाफ जंग में भाजपा महिला मोर्चा भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रही है. जिला मुख्यालय में भी भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिला पदाधिकारी लगातार लोगों के घरों में जाकर जहां मास्क का वितरण कर रही हैं,वहीं महिलाओं को मास्क बनाने के लिए प्रेरित भी.

दरअसल भाजपा के स्थापना दिवस से शुरु किया गया यह अभियान लगातार जारी है. महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर में पहुंचकर लोगों को मास्क उपलब्ध करवा रही हैं. अब तक महिला मोर्चा हजारों ने मास्क लोगों को वितरित किए है.

वीडियो

साथ ही सरकार की गाइडलाइन के तहत नियमों का पालन करने का भी आग्रह किया जा रहा है.सिरमौर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी नीति अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस से मास्क वितरण का कार्य शुरू किया गया था, जो कि लगातार जारी है. बूथों पर भी भाजपा कार्यकर्ता मास्क तैयार कर रही हैं, वहीं वह घरों में जाकर महिलाओं को भी मास्क बनाने के लिए प्रेरित भी कर रही है, ताकि कोरोना से बचाव किया जा सके.

ये भी पढ़ें:हिमाचल पर पूरी दुनिया की निगाहें, हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन की एक दिन में बनती हैं 2 लाख से 1 करोड़ टेबलेट्स

ABOUT THE AUTHOR

...view details