हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / city

महिला मंडल देहरी को समाज में अच्छा काम करने के लिए विधायक ने दी 10 हजार की प्रोत्साहन राशि

शिवा महिला मंडल देहरी को समाज में अच्छे काम करने के लिए करसोग विधायक विधायक हीरा लाल ने समाज कल्याण के लिए बेहतर कार्य करने पर 10 हजार की प्रोत्साहन राशि महिला मंडल को दी है. शिवा महिला मंडल देहरी की प्रधान बनिता शर्मा ने बताया कि आज महिला मंडल की बैठक हुई. जिसमें स्थानीय विधायक हीरालाल भी उपस्थित रहे. विधायक ने महिला मंडल ने अच्छे काम करने के लिए महिला मंडल को प्रोत्साहन राशि भी दी और भवन निर्माण के लिए दो लाख देने की घोषणा की.

By

Published : Sep 28, 2020, 3:09 PM IST

Shiva Mahila Mandal Dehri meeting with MLA Hira Lala in Karsog of mandi
फोटो

करसोग/मंडीःजिला में समाज के लिए अच्छा काम करने पर शिवा महिला मंडल देहरी को पुरस्कृत किया गया है. इस दौरान करसोग विधायक हीरा लाल ने समाज कल्याण के लिए बेहतर कार्य करने पर 10 हजार की प्रोत्साहन राशि महिला मंडल को दी है.

इसके अलावा महिला मंडल को भवन निर्माण के लिए 2 लाख की राशि देने की भी घोषणा की है. इसके लिए महिला मंडल ने विधायक का आभार प्रकट किया है. शिवा महिला मंडल देहरी गठन करीब दो साल पहले किया गया था.

इसके बाद महिला मंडल की सभी सदस्य क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने और समाज कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है. महिलाओं ने नशे जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए भी अभियान चलाया है.

वीडियो रिपोर्ट

यहीं नहीं बेटी है, अनमोल कार्यक्रम के तहत भी महिलाओं का योगदान सराहनीय रहा है. क्षेत्र में बेटी के जन्मदिन पर महिला मंडल की सभी सदस्य घर पर जाकर उत्सव मनाती है और बेटी के जन्मदिन की खुशी पर उपहार भी दिए जाते हैं.

इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महिलाएं बेहतरीन कार्य कर रही है. इसके लिए महिलाएं पौधारोपण सहित क्षेत्र में सफाई अभियान भी चला रही हैं. यही नहीं शिवा महिला मंडल की सदस्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए भी कार्य कर रही हैं. इसके लिए महिला मंडल का अभियान लगातार जारी है.

वहीं, शिवा महिला मंडल देहरी की प्रधान बनिता शर्मा ने बताया कि आज महिला मंडल की बैठक हुई. जिसमें स्थानीय विधायक हीरालाल भी उपस्थित रहे. विधायक ने महिला मंडल ने अच्छे काम करने के लिए महिला मंडल को प्रोत्साहन राशि भी दी और भवन निर्माण के लिए दो लाख देने की घोषणा की. जिसका महिला मंडल के सदस्यों ने विधायक का आभार प्रकट किया.

ये भी पढ़ेंः कृषि कानून के खिलाफ रोष, जगह-जगह जारी है विरोध

ABOUT THE AUTHOR

...view details