करसोग:नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में भाजपा की ओर से करसोग में चलाया जा रहा जनजागरण अभियान बुधवार को संपन्न हो गया. अभियान के अंतिम दिन स्थानीय विधायक हीरालाल सहित भाजपा मंडलाध्यक्ष, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में करसोग बाजार में प्रचार किया.
इस दौरान बीजेपी ने लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में अवगत करवाया. बता दें कि यह अभियान करसोग की 54 पंचायतों में 5 जनवरी से शुरू हुआ था. दस दिनों तक चले इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी. इसके लिए पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
अभियान के लिए ग्राम केंद्र के अध्यक्ष को अपने-अपने बूथों का प्रभारी बनाया गया था. ये सभी नेता बूथ स्तर पर डोर टू डोर नागरिकता संशोधन कानून का प्रचार कर रहे थे. इसी तरह मंडल के पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पत्र बांटें. 10 दिनों तक चले इस अभियान के दौरान विधायक हीरालाल और करसोग मंडलाध्यक्ष कुंदन ठाकुर ने भी डोर-टू-डोर जाकर लोगों से संपर्क किया.
करसोग के विधायक हीरालाल ने कहा कि करसोग बाजार में जन जागरण अभियान के समापन अवसर पर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताया गया. इस दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे. उन्होंने कहा कि 10 दिनों तक चला ये अभियान काफी सफल रहा.
ये भी पढ़ें:कुल्लू जेल से भागा आरोपी, कर्मचारियों में मचा हड़कंप