हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / city

देवदाणी महिला मंडल ने कुल्लू में चलाया भांग उखाड़ो अभियान, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील - हिमाचल को बचाना है

जिला कुल्लू में देवदाणी महिला मंडल चेष्ठा ने भांग उखाड़ो अभियान चलाया. जिसके तहत महिलाओं ने 1 बीघा से ज्यादा भूमि से प्राकृतिक रूप से उगी भांग को नष्ठ किया. इस दौरान महिला मंडल ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की.

Devdhani Mahila Mandal started  Bhang Ukhado campaign in Kullu
देवधाणी महिला मंडल चेष्ठा

By

Published : Sep 29, 2020, 1:41 PM IST

Updated : Oct 12, 2020, 1:48 PM IST

कुल्लूः जिला प्रशासन की ओर से शुरू किए गए नशा उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए अब महिला मंडल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. इसी कड़ी में देवदाणी महिला मंडल चेष्ठा ने भांग उखाड़ो अभियान चलाया. जिसके तहत महिलाओं ने 1 बीघा से ज्यादा भूमि से प्राकृतिक रूप से उगी भांग को नष्ट किया.

गौर रहे कि कुल्लू जिला में 21 से 30 सितंबर तक जिला प्रसाशन की ओर से पूरे जिले में भांग उखाड़ो अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आने वाली युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके.

देवधाणी महिला मंडल ने कुल्लू में चलाया भांग उखाड़ों अभियान

वहीं, महिला मंडल की प्रधान निशा ठाकुर ने सभी युवक मंडल और महिला मंडल से अपील की है कि वे इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें, ताकि कुल्लू नशा मुक्त हो.

वीडियो रिपोर्ट

बता दें कि जिला के साथ लगती शिली राजगिरि विकास खण्ड की चेष्टा पंचायत के देवदाणी महिला मंडल की 7 सदस्यों ने लगभग 1 बीघा भूमि से भांग के पौधों को नष्ट किया है. इस दौरान उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की अपील की.

ये भी पढ़ेंःधर्मपुर में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए उमड़ी भीड़, जमकर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Last Updated : Oct 12, 2020, 1:48 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details