हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

By

Published : Nov 6, 2019, 11:15 AM IST

ETV Bharat / city

15 दिसंबर से पहले अपने पद से इस्तीफा देंगे सतपाल सिंह सत्ती, नवंबर में होंगे चुनाव

वर्तमान अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती 15 दिसंबर से पहले अपने पद से मुक्त हो जाएंगे. ये बात सतपाल सत्ती ने प्रेस वार्ता के दौरान कही. नए अध्यक्ष के संभावित चेहरे के सवाल पर सतपाल सिंह ने कहा कि ये मेरी विरासत नहीं है और मैं तय नहीं कर सकता की नया अध्यक्ष कौन होगा.

सतपाल सिंह सत्ती

हमीरपुर: प्रदेश भाजपा को 1 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा. वर्तमान अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती 15 दिसंबर से पहले अपने पद से हट जाएंगे. ये बात सतपाल सत्ती ने प्रेस वार्ता के दौरान कही.

प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने नए अध्यक्ष के संभावित चेहरे के सवाल पर कहा कि ये उनकी विरासत नहीं है जो ये तय करेंगे की अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा. ये पार्टी की विरासत है. पार्टी की कोर कमेटी और केंद्रीय हाईकमान ही तय करेंगे की नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा.

वीडियो

बता दें कि 1 दिंसबर से 15 दिसंबर तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती अपने पद से हट जाएंगे. इसके अलावा अभी प्रदेश में मंडल के चुनाव हो रहे हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details