धर्मशाला: पंचायत प्रधान का रोस्टर निकालने के बाद जिला कांगड़ा की सभी 15 पंचायत समितियों के 359 वार्डों का आरक्षण रोस्टर शुक्रवार को जारी किया गया. जिलाधीश कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि इसमें एससी महिला के लिए नूरपुर व देहरा, एससी के लिए नगरोटा सूरियां, एसटी महिला के लिए बैजनाथ, ओबीसी महिला के लिए सुलह, ओबीसी के लिए रैत व महिला के लिए परागपुर, भवारना, फतेहपुर व धर्मशाला जबकि अनारक्षित के लिए लम्बागांव, पंचरुखी, नगरोटा बगवां, कांगड़ा और इंदौरा को शामिल किया गया है.
धर्मशाला
बाघनी एससी महिला, ढगवार एससी, भत्तला एसटी महिला, सौकणी दा कोट एसटी, पद्दर ओबीसी महिला, सुक्कड़ ओबीसी, नरवाणा खास, तंगरोटी, टंग नरवाणा, बल्ला जदरांगल व पंतेहड़ पासू महिला जबकि मंदल, बरवाला, बगली व गगल अनारक्षित वार्ड रखे गए हैं।
रैत
कैरी, मंझग्रां व डोहब एससी महिला, डढम्ब, सराह व मेनई एससी, सुधेड़ व हरनेरा एसटी महिला, भनाला एसटी, ठारू व नेरटी ओबीसी महिला, घरोह व बंडी ओबीसी, दरीणी, करेरी, ढुगियारी, चड़ी, ठेहड़ व रेहलू महिला जबकि हारबोह, कुठारना, भडियाडा, अंबाड़ी, मूंदला, बसनूर व प्रेई वार्डों को अनारक्षित रखा गया है।
नूरपुर
कुलाहण, रिट उपरली व थोहड़ा एससी महिला, पंजाहड़ा, खज्जन व ममूह-गुरचाल एससी, खैरियां वार्ड एसटी महिला, औंद एसटी, अनोह व कमनाला ओबीसी महिला, छतरौली व भलेटा ओबीसी, पुंदर, बरडां, ठेहड़, कोट-पलाहड़ी, खन्नी उपरली, खन्नी झिकली व लदौड़ी महिला जबकि सदवां, लोहारपुरा, धनेटी-गारलां, गेंही-लगौड़, वासा व भडवार वार्डों को अनारक्षित किया गया है।
बैजनाथ
टिक्करी, खड़ानाल व अवैरी एससी महिला, ननाहर व नैण एससी, धरेड़ व संसाल एसटी महिला, माधोनगर एसटी, महाकाल व हरेड़ ओबीसी महिला, महालपट्ट ओबीसी, बीड़, बड़ाग्रां, स्वाड़ व मुल्थान महिला जबकि कोठी, चौबीन, सकड़ी, मझैरना, दियोल व क्योरी को अनारक्षित रखा गया है.
नगरोटा
सूरियां डोल (भटेहड़), नाणा (बंडेररु) व घाड़ दो एससी महिला, त्रिलोकपुर व फारियां एससी, जांगल एसटी महिला, कुठेहड़ एसटी, बासा व भटेहड़ ओबीसी महिला, बिलासपुर व कटोरा ओबीसी, भाली, कोटला, बही पठियार, नरगाला, कथोली व नगरोटा सूरियां महिला जबकि कोठीबंडा, लुधियाड़, कैहरियां, हरसर, जरोट, नंदपुर भटोली व लुदरेट वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं.
लम्बागांव
बरड़ाम, रिट, कूडग व तलवाड़ एससी महिला, कोटलू, संघोल व हलेड़ एससी, आशापुरी व सकोह ओबीसी महिला, जांगल ओबीसी, मझैडा, टंबर, बागकुलजां व लम्बागांव महिला जबकि द्रम्मण, मत्याल, मोलग, कर्णघट्ट, अप्परठेहड़ व कूहण अनारक्षित वार्ड बनाए गए हैं.
इंदौरा
लोधवां, भलाख, डाहकुलाड़ा व बडूखर एससी महिला, मलाहडी, घंडरां व मीलबां एससी, काठगढ़ एसटी महिला, चलोह व भोग्रवां ओबीसी महिला, इंदपुर व राजा खासा ओबीसी, मगबाल, सिरत, अटाहड़ा, गंगथ, मोहटली, सुरड़वा व पराल महिला जबकि सूरजपुर, घोडन,भपू, तोकी, शेखूपुरा, मकडोली, इंदौरा व बसंतपुर अनारक्षित वार्ड रखे गए हैं.
नगरोटा बगवां
सून्हीं एससी महिला, मस्सल एससी, उस्तेहड़ व पटियालकड़ ओबीसी महिला, मूमता ओबीसी, धलूं, मुहालकड़ चाहड़ी, अंबाड़ी, कवाड़ी, सद्दूबडग़्रां, लूहना, बग्गुलेहड़ व पठियार महिला जबकि सलाह जंद्राह, बलधर, कंडी, मलां, मूंदला, कलेड़, ठारू व भुनेड़ अनारक्षित वार्डों में शामिल हैं.