हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / city

कांगड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CAA के खिलाफ किया विरोध, कहा मोदी राज का हुआ अंत - कांगड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CAA के खिलाफ किया विरोध न्यूज

पूरे देश में नागरिकता संशोधन बिल का विरोध किया जा रहा है. इसी कड़ी में युवा कांग्रेस जवाली व कांग्रेस मंडल जवाली द्वारा कांगड़ा-चंबा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय इंद्र कर्ण व पूर्व मंत्री चन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में नागरिक संशोधन एक्ट का विरोध किया गया.

congress workers protest in kangra
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

By

Published : Dec 21, 2019, 5:43 AM IST

कांगड़ा: पूरे देश में नागरिकता संशोधन बिल का विरोध किया जा रहा है. इसी कड़ी में युवा कांग्रेस जवाली व कांग्रेस मंडल जवाली द्वारा कांगड़ा-चंबा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय इंद्र कर्ण व पूर्व मंत्री चन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में नागरिक संशोधन एक्ट का विरोध किया गया.

युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय इंद्र कर्ण ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा देश पर काला कानून थोपने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि अब मोदी राज का अंत हो चुका है और जनता मोदी राज से तंग हो गई है. साथ उन्होंने उपचुनाव में मिली हार का ठीकरा पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा पर फोड़ा है और इस संबंध में लिखित शिकायत कांग्रेस हाईकमान को भेजी है.

वीडियो

चन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि जवाली के भाजपा विधायक तो कहते थे कि वो जीत गए तो कभी विदेश नहीं जाएंगे और जनता के बीच ही रहेंगें. उन्होंने कहा कि अब विधायक बताएं कि वो कहां हैं.

For All Latest Updates

ABOUT THE AUTHOR

...view details