हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / city

आज कांगड़ा प्रवास पर रहेंगे सीएम जयराम ठाकुर, जानें पूरा शेड्यूल - himachal pradesh hindi news

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने एक दिवसीय कांगड़ा प्रवास के दौरान बुधवार को जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में पहुंचेंगे. करीब सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हेलीकॉप्टर कांगड़ा हवाई अड्डे पर उतरेगा.

CM Jairam Thakur news, सीएम जयराम ठाकुर न्यूज
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो).

By

Published : Aug 17, 2021, 6:12 PM IST

Updated : Aug 18, 2021, 6:06 AM IST

कांगड़ा: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने एक दिवसीय कांगड़ा प्रवास के दौरान बुधवार को जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हेलीकॉप्टर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस भरमौर से सुबह 9:15 बजे उड़ान भरेगा और करीब 10 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हेलीकॉप्टर कांगड़ा हवाई अड्डे पर उतरेगा.

10:15 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कांगड़ा पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा. मुख्यमंत्री का काफिला 10:45 पर नगरोटा बगवां के लिए रवाना होगा. 11:15 बजे मुख्यमंत्री नगरोटा बगवां पहुंचेंगे. जहां पर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में 11:35 पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे.

मुख्यमंत्री का काफिला पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से करीब 2:30 बजे गग्गल के लिए रवाना होगा. 2:45 पर मुख्यमंत्री का काफिला कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचेगा. करीब 3:00 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शिमला अनाडेल मैदान के लिए वापस उड़ान भरेगा.

ये भी पढ़ें-हिमाचल में 29 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Last Updated : Aug 18, 2021, 6:06 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details