हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / city

BJP Meeting in Dharamsala: पीएम मोदी की रैली में मंडी जाएंगे 3 हजार कार्यकर्ता - ETV Bharat Himachal Pradesh

हिमाचल सरकार के चार साल पूरा होने पर 27 दिसंबर को मंडी में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में (PM Modi rally in mandi) धर्मशाला भाजपा मंडल से 3 हजार कार्यकर्ता जाएंगे. आज रैली को लेकर भाजपा मंडल धर्मशाला ने (BJP meeting in Dharamsala)रणनीति बनाई. 19 दिसंबर को रिव्यू बैठक होगी.

BJP Meeting in Dharamsala
पीएम मोदी की रैली में मंडी जाएंगे 3 हजार कार्यकर्ता

By

Published : Dec 17, 2021, 5:27 PM IST

शिमला :हिमाचल सरकार के चार साल पूरा होने पर 27 दिसंबर को मंडी में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में (PM Modi rally in mandi) धर्मशाला भाजपा मंडल से 3 हजार कार्यकर्ता जाएंगे.आज रैली को लेकर भाजपा मंडल धर्मशाला ने (BJP meeting in Dharamsala)रणनीति बनाई. भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांगड़ा-चंबा भाजपा संगठन मंत्री राजपाल और विधायक विधान विशाल नेहरिया मौजूद रहे. बैठक को संबोधित करते हुए कांगड़ा-चंबा भाजपा संगठन मंत्री राजपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के हिमाचल में चार साल पूरा होने पर मंडी में पीएम मोदी की रैली को लेकर भाजपा मंडल धर्मशाला के सभी कार्यकर्ताओं को निमंत्रण भेजा जाएगा.

बैठक में रैली को लेकर भाजपा मंडल धर्मशाला के पदाधिकारियों और मोर्चा पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई. महिला मोर्चा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के अलावा 200-200 लोगों को रैली में लेकर जाएंगे. धर्मशाला से मंडी निकलने का अंतिम समय सुबह 8 बजे का होगा, जबकि धर्मशाला से जाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का घट्टा में पंजीकरण होगा. विधायक विशाल नेहरिया ने कहा कि मंडल पदाधिकारी धर्मशाला के सभी 89 बूथ में जाकर लोगों को रैली के लिए निमंत्रण देंगे. हर बूथ से 30 से 35 लोग रैली में जाएंगे. व्यवस्था में 200 लोग रहेंगे. इसको लेकर 19 दिसंबर को 11 बजे सर्किट हाउस में रिव्यू बैठक की जाएगी .

ये भी पढ़ें:हिमाचल में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, शीतलहर की चपेट में प्रदेश के कई हिस्से

ABOUT THE AUTHOR

...view details