'हरियाणा का वो मुख्यमंत्री जिन्हें जवानी में घड़ियों की स्मलिंग करते पकड़ा गया था' - आनंद सिंह दांगी
हरियाणा के एक ऐसे मुख्यमंत्री भी रहे हैं, जिनकी अगर बायोग्राफी लिखी जाएगी... तो उनके हर अध्याय में एक अपराध, एक विवाद से जुड़ी कहानी जरूर होगी. इन्हें स्मगलिंग के आरोप में पकड़ा गया और इन्होंने पूरे सूबे को अपने हिसाब से चलाने में विश्वास रखा. ये देश के पहले मुख्यमत्री थे जिन्हें भ्रष्टाचार के मामले में दोषी मान कर 10 साल की सजा भी सुना दी गई.